कुरूक्षेत्र से युवक का शव घरवारा पहुंचा

प्रखंड क्षेत्र के घरवारा पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी मुकेश कुमार 35 वर्ष कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर से अज्ञात अवस्था में बरामद किया गया है.

सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के घरवारा पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी मुकेश कुमार 35 वर्ष कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर से अज्ञात अवस्था में बरामद किया गया है. जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त मृत युवक विगत एक माह पहले सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन मे काम करने गया था. भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मिश्रा के प्रयास से वहां उक्त संस्था द्वारा शव को पोस्टमार्टम करने के बाद घरवारा लाया गया है. इसके साथ ही समुचित सहयोग का आश्वासन दिया गया है. इसके बाद मृतक के परिजन में कोहरा मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि उक्त मृतक को दो लड़का व एक लड़की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >