sitamarhi: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

थाना क्षेत्र के मोहनी महुआगाछी चौक के समीप गुरुवार की शाम करीब छह बजे गैस सिलेंडर लदा ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

नानपुर. थाना क्षेत्र के मोहनी महुआगाछी चौक के समीप गुरुवार की शाम करीब छह बजे गैस सिलेंडर लदा ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान चटगौड़ा गांव निवासी स्व बुधन राय के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश राय घर से महुआ गाछी चौक घर का सामान लाने के लिए गया था. उपप्रमुख मुजम्मिल हुसैन, पंचायत समिति सदस्य श्रीनारायण पंडित , सरपंच सजीव कुमार आचार्य, पैक्स अध्यक्ष मो तौकीर अहमद उर्फ लक्की समेत अन्य लोगों ने उचित मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >