सुरसंड में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 बोतल नेपाली शराब के साथ साइकिल सवार तस्कर गिरफ्तार

भिट्ठा पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 90 बोतल देसी शराब के साथ एक साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शराब तस्कर गिरफ्तार: सीतामढ़ी जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती सुरसंड थाना अंतर्गत भिट्ठा ओपी पुलिस ने तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मंगलवार की रात बड़ी सफलता हासिल की है. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर श्रीखंडी भिट्ठा गांव के समीप घेराबंदी कर नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही 90 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की. इस दौरान पुलिस ने मौके से शराब की खेप ले जा रहे एक साइकिल सवार धंधेबाज को भी रंगे हाथ दबोच लिया.

रात्रि गश्ती में धरे गए शराब तस्कर

प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) हर्षित गोयल के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम मंगलवार देर रात सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष गश्त पर निकली थी. इसी दौरान एक संदिग्ध युवक साइकिल से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करता दिखा. पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने का प्रयास करने लगा. मुस्तैद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया.

  • गिरफ्तार तस्कर की पहचान : पकड़ा गया तस्कर चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी वार्ड संख्या दो निवासी मालदेव ठाकुर का पुत्र विकास कुमार बताया गया है.
  • बरामद सामग्री : तलाशी लेने पर साइकिल पर लदे बैग से 300 एमएल क्षमता वाली कुल 90 बोतलें नेपाली देसी शराब बरामद हुईं.
  • साइकिल जब्त : तस्करी में इस्तेमाल की जा रही साइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से सस्ते दामों में शराब खरीदकर स्थानीय स्तर पर महंगे दामों में बेचने की फिराक में था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया गया है.

सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सघन नाकेबंदी व निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी: बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर, दोहरे नामांकन पर रोक लगाने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >