sitamarhi news : बरात में घुसकर मचाया उत्पात, लड़की का भाई गंभीर रूप से जख्मी

थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में शादी समारोह में आयी बरात में घुसकर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा हंगामा मचाने व मना करने पर दुल्हन के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है.

बथनाहा. थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में शादी समारोह में आयी बरात में घुसकर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा हंगामा मचाने व मना करने पर दुल्हन के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में स्थानीय हरेंद्र ठाकुर द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र में गांव के ही मोनू कुमार, सोनू कुमार, चुन्नू कुमार, अमरजीत राय व रूपम कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में हरेंद्र ठाकुर ने बताया है कि बीते 11 मई की रात उनकी लड़की की शादी थी. रात करीब 11.00 बजे बारात उनके दरवाजे पर पहुंची. तभी धारदार हथियार से लैस होकर आरोपितों द्वारा बारात में घुसकर उनके बेटे मणिशंकर पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें उनका बेटा लहूलुहान हो गया. इलाज के लिये स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया. आरोपितों पर हनुमानी चेन व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >