घर से बुला ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव वार्ड 12 निवासी किसान अरविंद कुमार सिंह के 27 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश की अपराधियों ने शनिवार की रात 9.30 बजे के करीब गोली मार हत्या कर दी.

पिपराही (शिवहर) थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव वार्ड 12 निवासी किसान अरविंद कुमार सिंह के 27 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश की अपराधियों ने शनिवार की रात 9.30 बजे के करीब गोली मार हत्या कर दी. बताया जाता है कि एक साथी उसको घर से बुला कर बागमती नदी के सुरक्षा बांध की ओर ले गया. इसी दौरान बांध पर अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. उसके सिर में तीन गोली मारी गयी थी. घटना स्थल पर उसने दम तोड़ दिया.

उसके पिता ने बताया कि ऋषिकेश रात में सोया था. गांव का ही शिवम कुमार 9.30 बजे घर से बुलाकर बांध की ओर ले गया. पिता को उस पर शक हुआ कि रात के समय बेटे को बुलाकर कहां ले जा रहा है. उसी संदेह में पीछे से टार्च लेकर बांध की ओर बढ़ा, जब तक अपराधी गोली मार चुके थे. वह टॉर्च मारते हुए आगे बढ़े, तो वहां पर शिवम के अलावा गांव के ही दो लोगों राघवेंद्र सिंह एवं केशव सिंह को देखा. पिता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी में तीनों को आरोपित किया है.

सूचना पर पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता एवं पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह ने दलबल के साथ पहुंचकर जायजा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है. उसके बड़े भाई नीतीश कुमार सिंह गुजरात में प्राइवेट जॉब में कार्यरत हैं, अंतिम संस्कार के लिए उनकी प्रतीक्षा की जा रही है.

ऋषिकेश कुमार नल जल में ठेकेदारी कर रहा था. इससे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था. वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था. पुत्र की हत्या से पिता, मां, बहन, भाई का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >