सीतामढ़ी में कांग्रेस का चलो पंचायत-चलो वार्ड अभियान शुरू, वार्ड स्तर पर नई टीम बनाने की तैयारी

सीतामढ़ी में कांग्रेस ने 'चलो पंचायत-चलो वार्ड' अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना है. महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की रणनीति बनाई गई है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. नगर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस के ''चलो पंचायत-चलो वार्ड अभियान'' का विधिवत आगाज हुआ. प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत के वार्ड स्तर से लेकर शहर के मोहल्लों तक नई टीम तैयार करेगी.

पंचायत से वार्ड स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने कहा कि अभियान के माध्यम से कांग्रेस को पंचायत के वार्ड और शहर के मोहल्लों तक मजबूत किया जाएगा. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर लोगों से जुड़ने की अपील की गयी.

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से स्थानीय स्तर पर नई टीम तैयार कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान

डॉ. गौरव वर्मा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दे आम लोगों से जुड़े हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे.

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने लाना है.

कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया.

पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए पंचायत, वार्ड और मोहल्ला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

बैठक में कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ नेता सीताराम झा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज, डॉ. राजीव कुमार काजू, आफताब अंजुम बिहारी, प्रो. रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, रितु ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार, शैलेंद्र खिरहर, नोमान अंजुम, मनोज सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, मृत्युंजय यादव, सोहन प्रसाद, उमा देवी, सुमित्रा देवी, राघवेंद्र सिंह, अनिल कुमार और श्याम दास समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >