Sitamarhi : पुनीत सागर अभियान के तहत प्राचीन बूढ़ा पोखर की सफाई

ड्रिल, पुनीत सागर अभियान के तहत तालाब की साफ सफाई, पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर का भ्रमण, एसएसबी कैंप व इंडो-नेपाल बॉर्डर का अवलोकन किया.

Sitamarhi : सुरसंड. बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा स्थानीय सरयू हाईस्कूल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके तहत ड्रिल, पुनीत सागर अभियान के तहत तालाब की साफ सफाई, पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर का भ्रमण, एसएसबी कैंप व इंडो-नेपाल बॉर्डर का अवलोकन किया. फर्स्ट ऑफिसर राकेश कुमार द्वारा व्यक्तित्व के विकास व राष्ट्रीय एकता विषय पर व्याख्यान दिया गया. इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक व खेलकूद का आयोजन किया गया. मौके पर समावेशी पदाधिकारी कर्नल के. चट्टोपाध्याय, कर्नल विक्रम अजीत सिंह, सूबेदार मेजर शैलेंद्र प्रताप सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार मिश्रा, सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार, थर्ड ऑफिसर नीलांचली शुक्ला, नीरज कुमार व सीटीओ मोहन कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >