राष्ट्रीय अभियान: सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग शुरू

स्कूलों में स्वच्छता व पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) में जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को भाग लेना हैं.

डुमरा. स्कूलों में स्वच्छता व पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) में जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को भाग लेना हैं. इस राष्ट्रीय अभियान के तहत सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक एसएचवीआर पोर्टल या मोबाइल एप्प के माध्यम से स्व-मूल्यांकन करना हैं. इसके बाद संबंधित स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा, जिसमे प्राप्त स्टार रेटिंग के आधार पर उन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. बताते चले कि स्कूलों के बीच स्वच्छता स्थिरता व जलवायु सचेत जिम्मेवारी को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग शुरू किया हैं. इस राष्ट्रीय अभियान में जिले के कुल 2867 विद्यालयों को भाग लेना हैं, लेकिन 20 सितंबर तक 883 स्कूलों ने स्व-मूल्यांकन किया हैं, जबकि 1445 स्कूलों ने अबतक प्रक्रिया शुरू नहीं किया हैं. इसको लेकर प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान प्रभाग के डीपीओ सौरभ प्रियदर्शी ने सभी बीईओ को पत्र भेज कर बताया हैं कि इस रेटिंग में शत-प्रतिशत स्कूलों को भाग लेना आवश्यक हैं. –यू-डायस के माध्यम से होगा पंजीकरण

इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए स्कूलों को एसएचवीआर पोर्टल पर यू-डायस के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, फिर पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद छह श्रेणियों में दिए गए 60 संकेतकों पर स्व-मूल्यांकन व सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करना होगा. जिसमें स्कूल परिसर व स्वच्छता सुविधाओं का फ़ोटो अपलोड करना अनिवार्य हैं. सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्कूलों को रेटिंग प्राप्त होगा.

–क्या हैं एसएचवीआर का मुख्य उद्देश्य

▪︎ सुरक्षित पेयजल व कार्यात्मक शौचालय को सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता को बढ़ावा देना

▪︎ ऊर्जा संरक्षण व रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय स्थिरता को प्रोत्साहित करना

▪︎ छात्रों, शिक्षकों व समुदाय में पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के प्रति व्यवहार परिवर्तन करना

▪︎ राष्ट्रीय शिक्षा नीति व मिशन लाइफ के अनुरूप पर्यावरण जागरूक व्यवहार को बढ़ावा देना

▪︎ स्वच्छ व हरित प्रथाओं में स्कूलों की उत्कृष्टता को पहचानना व उन्हें बढ़ावा देना

–मूल्यांकन को छह क्षेत्र निर्धारित

उप श्रेणियां अधिकतम अंक

जल 22

शौचालय 27

साबुन से हाथ धोना 14

संचालन व रख-रखाव 21

व्यवहार परिवर्तन व क्षमता निर्माण 20

मिशन लाइफ 21

–क्या कहते हैं अधिकारी

स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग में जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को भाग लेना हैं. स्कूलों को स्व-मूल्यांकन के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित किया गया हैं. इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया गया हैं कि शत-प्रतिशत स्कूलों को भाग लेना सुनिश्चित कराये.

सौरभ प्रियदर्शी, डीपीओ एसएसए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >