sitamarhi news : ट्रक की ठोकर से सीमेंट दुकान के स्टाफ की मौत

नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो कांटा चौक पर मंगलवार की शाम ट्रक की ठोकर से एक सिमेंट दुकान में काम कर रहे स्टाफ की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो कांटा चौक पर मंगलवार की शाम ट्रक की ठोकर से एक सिमेंट दुकान में काम कर रहे स्टाफ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मच्छहा गांव निवासी रामचंद्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जयराम सिंह के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, जयराम सिंह शिवम् सीमेंट भंडार में स्टाफ के रूप में काम कर रहा था. मंगलवार की शाम स्कूटी बाइक में तेल खत्म होने के कारण वह उसे पैदल लेकर पेट्रोल पंप जा रहा था कि डुमरा की ओर से आ रही ट्रक (बीआर 06 जीबी 2313) की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. वहीं, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >