नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. जिसमें एक नाबालिग लड़का को नामजद किया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि खेलने के क्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया.इसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ते देख लड़की को पुपरी पीएचसी लाया गया, जहां सूचना मिलने पर पुलिस लड़की को मेडिकल जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >