दुर्गा पूजा मेला देखकर बाइक से लौट रहे जीजा व साली की सड़क हादसे में मौत

बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह चौक (सोनबरसा-सीतामढ़ी एनएच-22) के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा व साली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह चौक (सोनबरसा-सीतामढ़ी एनएच-22) के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा व साली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार युवती गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. तीनों दुर्गा पूजा मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे. मृतकों की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बेदौल निवासी शंभू सहनी के 22 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार एवं उसकी साली भुतही थाना क्षेत्र के खुशनगरी निवासी नथुनी सहनी की 18 वर्षीय पुत्री रुबी कुमारी के रूप में हुई है. जख्मी की पहचान सुदिष्ट सहनी की 18 वर्षीय पुत्री गूंजा कुमारी के रूप में हुई है, जो रिश्ते में शंभू सहनी की दूसरी साली है. जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गोपाल कुमार खुशनगरी गांव स्थित ससुराल गया था. सुबह अपनी दोनों सालियों को बाइक से दुर्गा पूजा मेला दिखाने सीतामढ़ी लाया था. दोनों सालियों को मेला दिखाकर बाइक से ससुराल लौट रहा था. कमलदह चौक के पास बस से बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गोपाल कुमार व रुबी कुमारी की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गोपाल कुमार की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वे सीतामढ़ी मेला दिखाने आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी. गोपाल कुमार का एक छोटा बच्चा भी है, जो अब पिता के बिना जीवन जीने को मजबूर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >