sitamarhi news : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, हालत गंभीर

बसवरिया चौक पर गुरुवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया.

सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया चौक पर गुरुवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं, ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी का बेहोशी अवस्था में इलाज चल रहा है. इससे उसका नाम व पता नहीं चल रहा है. होश आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. 815 बोतल शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार बैरगनिया. थाने की पुलिस ने भकुरहर गांव के पास बुधवार रात्रि को 815 बोतल नेपाली शराब व बाइक(बीआर 05 एस 1651) बरामद किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पुअनि सुशील कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती टीम ने उक्त कार्रवाई की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >