sitamarhi news : कार की टक्कर मेंं बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के एनएच 22 बौरहिया माई स्थान के समीप गुरुवार की शाम कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

बथनाहा. थाना क्षेत्र के एनएच 22 बौरहिया माई स्थान के समीप गुरुवार की शाम कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के धुधली गांव निवासी संजय मुखिया(30 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर एसआइ सत्येंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक जब्त कर लिया है. दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, प्राथमिकी पुपरी. नगर क्षेत्र के पुपरी गांव अंर्तगत वार्ड संख्या तीन में मंगलवार को नवविवाहिता मुन्नी देवी का फंदा लगाकर मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस संबंध में मृतका के पिता पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी निवासी दिनेश महतो ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया कि एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों द्वारा पुत्री की हत्या कर दी गयी. इसमें मृतका के पति राजू महतो, देवर राधे महतो, राजन महत, सास मरनी देवी, ससुर हरि किशोर महतो एवं रामजी महतो को नामजद आरोपी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >