चोरौत. थाना क्षेत्र के यदुपट्टी गांव में शादी कराने आए पुरोहित की बाइक चोरी हो गयी. इस संबंध में सुरसंड थाना क्षेत्र के कोरियाही गांव निवासी लक्ष्मी नारायण झा के पुत्र विनय कुमार झा के लिखित शिकायत के आलोक में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया है कि 23 अप्रैल की रात में यदुपट्टी गांव निवासी रविंद्र कापर के यहां शादी कराने आया था. उन्हीं के दरवाजे पर बाइक लगाकर शादी कराने आंगन में चला गया. आंगन से वापस आने के बाद बाइक गायब थी. दो गुटों के बीच भूमि विवाद में दो जख्मी, प्राथमिकी
सुप्पी. थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में दो गुटों के बीच भूमि विवाद में एक गुट के दो व्यक्ति जख्मी हो गये. जख्मी सुबोध मिश्रा एवं अबोध मिश्रा को इलाज के लिए सीएचसी ससौला में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार को आरोपित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
