sitamarhi news : बच्चों के विवाद में मां व पुत्र को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के अथरी गांव के हड्डीडीह टोला निवासी अनीश कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के अथरी गांव के हड्डीडीह टोला निवासी अनीश कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में रामस्वरूप राउत के पुत्र विजय राउत, शिव कुमार राउत, विजय राउत के पुत्र गोलू कुमार, पत्नी रीता देवी, संजय राउत के पुत्र सोनू कुमार एवं शिवकुमार राउत की पत्नी सीता देवी को आरोपित किया है. आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल की शाम खेलकूद के दौरान उनके छोटे भाई अवनीश कुमार के साथ गोलू कुमार व सोनू कुमार का विवाद हो गया, जिसे उन्होंने और उनकी मां के द्वारा समझा बूझाकर शांत कराते हुये अपने बच्चों को अपने घर ले आया गया. इसी बात को लेकर आरोपितों के द्वारा रात्रि में उनके घर में घुसकर उनकी मां के साथ और उनके साथ मारपीट की गयी. मारपीट में अनीश कुमार जख्मी हो गये. परिजनों के द्वारा जिनकी तत्काल एक निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार करायी गयी और बाद में उनका उपचार सी एच सी रून्नीसैदपुर में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >