गले में गमछा लगा जान मारने का प्रयास, 1.20 लाख छीने

थाना क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी मोहर लाल राय के पुत्र लालबाबू राय ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रीगा. थाना क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी मोहर लाल राय के पुत्र लालबाबू राय ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि स्थानीय मिल चौक दुर्गा पूजा समिति का सदस्य हूं. मूर्ति विसर्जन करने के लिए भाड़े का पिकअप लाने स्टेशन चौक पर जा रहा था. रीगा-मेजरगंज पथ में कृष्णा वस्त्रालय के सामने पिपरा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र आलोक कुमार, आदित्य कुमार, बखरी गांव निवासी चंदन कुमार, जेके सिंह, विक्रम यादव, पंछोर गांव निवासी दामोदर कुमार, अमन इलेक्ट्रिक के मालिक दीपक कुमार हथियार से लैस होकर मुझे घेर लिया और घेरकर ताबड़तोड़ लाठी-डंडा से मारपीट करना शुरू कर दी. गले में गमछा लगाकर जान मारने का प्रयास किया तथा दुर्गा पूजा समिति के जमा 1.20 लाख रुपये छीन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >