विसर्जन के दौरान द्विअर्थी गानों पर प्रशासन की रहेगी नजर

दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन गंभीर है. सदर एसडीओ आनंद कुमार ने सभी बीडीओ व सीओ को पत्र भेज विसर्जन जुलूस के दौरान द्विअर्थी गानों पर पैनी नजर रखने को कहा है.

सीतामढ़ी. दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन गंभीर है. सदर एसडीओ आनंद कुमार ने सभी बीडीओ व सीओ को पत्र भेज विसर्जन जुलूस के दौरान द्विअर्थी गानों पर पैनी नजर रखने को कहा है. उन्होंने यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि विसर्जन जुलूस में भड़काऊ या द्विअर्थी गानें नहीं बजे. — एसएसबी की प्रतिनियुक्ति का आग्रह गौरतलब है कि जिला हर पर्व-त्योहार में संवेदनशील बन जाता है. सामाजिक तत्वों के कारण प्रशासन व आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस बीच, सदर एसडीओ ने दुर्गापूजा के मद्देनजर एसपी से अतिसंवेदनशील स्थलों पर एसएसबी की प्रतिनियुक्ति कराने का आग्रह किया है. इधर, नगर आयुक्त को मूर्ति विर्सजन के लिए निर्धारित स्थल पर बैरकेटिंग के साथ-साथ प्रतिमाओं के त्वरित विर्सजन को पर्याप्त संख्या व वालंटियर की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है, ताकि विर्सजन ससमय किया जा सके. नगर आयुक्त को पूजा पंडालों व विसर्जन वाले मार्ग में चूना का छिड़काव, साफ-सफाई व सीसीटीवी कैमरा एवं रोशनी की व्यवस्था कराने को कहा गया है. पत्र में सदर एसडीओ ने कहा है कि गत वर्षों में रोशनी की अनुपलब्धता के कारण शहर में अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. — एनडीआरएफ की नौ सदस्यीय टीम तैनात इधर, एडीएम, आपदा बृज किशोर पांडेय ने मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सदर अनुमंडल को एनडीआरएफ की नौ सदस्यों की टीम मिली है. इसके आलोक में सदर एसडीओ ने सभी सीओ/थानाध्यक्ष को जरूरत के मुताबिक अपने अपने क्षेत्रों में विसर्जन के दौरान एनडीआरएफ के सदस्यों का उपयोग करने के लिए प्राधिकृत किया है. इसके लिए डुमरा सीओ को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >