sitamarhi news : दुष्कर्म का आरोपित युवक गाढ़ा से गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित गाढ़ा थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव से महादेव राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय उर्फ कयला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

नानपुर. स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित गाढ़ा थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव से महादेव राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय उर्फ कयला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नानपुर थाना कांड संख्या 341/24 में एक नाबालिक लड़की द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें दो युवक को आरोपित किया गया था. जिसमें आरोप लगाया गया था की इच्छा के विरुद्ध दोनों युवकों ने आम के बगीचा में ले जाकर गमछा से मुंह बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पूर्व के मामले में आरोपित दंपती गिरफ्तार नानपुर. थाने की पुलिस ने पूर्व के कांड के आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था. गिरफ्तार आरोपितों मेंं मो नाजिम शेख एवं पत्नी समसा खातून शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >