गैंगरेप मामले में आरोपित पीड़िता की सहेली गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने सोमवार रात गैंगरेप के मामले में आरोपित पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नानपुर. थाने की पुलिस ने सोमवार रात गैंगरेप के मामले में आरोपित पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के सरेह में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना का मामला सामने आया था. जिसमें पीड़ित लड़की के सहेली सहित दो अज्ञात को आरोपित किया है. घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को सदर अस्पताल सीतामढ़ी में ले जाकर मेडिकल जांच करवायी. जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना सत्य पाया गया. गिरफ्तार लड़की पर गैंगरेप में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >