sitamarhi news : पुत्रवधु पर 2.50 लाख के जेवरात लेकर भागने का आरोप, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के कपरौल गांव निवासी मनोज साह की पत्नी सीमा देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रीगा. थाना क्षेत्र के कपरौल गांव निवासी मनोज साह की पत्नी सीमा देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि पुत्र गोविंद कुमार की शादी रंजीतपुर गांव निवासी बागेश्वर प्रसाद की पुत्री लवली कुमारी के साथ वर्ष 2024 में हुई. लवली अच्छे ढंग से रह रही थी. इधर, बीती रात घर का किवाड़ खोलकर अज्ञात के साथ निकल गयी. काफी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल सका है. उसके पिता बागेश्वर प्रसाद को भी सूचना दी गयी. सूचना के बाद उसके पिता भी खोजबीन शुरू किया, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका. सीमा देवी ने आवेदन में लिखा है कि लवली कुमारी अपने साथ ढाई लाख रुपए का जेवर भी लेकर चली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >