sitamarhi news : पूर्व के कांड का आरोपित गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात नगर पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी मनोज सिंह पिता आनंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया.

बेलसंड. थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात नगर पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी मनोज सिंह पिता आनंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वार्ड नंबर 11 निवासी प्रमोद पांडेय ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सात कांडों में जब्त 2034 लीटर शराब का विनष्टीकरण सुप्पी. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को सात कांडों में जब्त 2034 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर शराब को विनष्ट कराया गया. इस मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ कृष्ण प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. मारपीट मामले का आरोपित व्यक्ति गिरफ्तार मेजरगंज. थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय गांव में छापेमारी कर स्थानीय चंदर साह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध जमीनी विवाद में मारपीट करने का आरोप है. 100 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के बड़ी भाड़सर गांव निवासी राम जुलुम सहनी के पुत्र अविनाश कुमार सहनी एवं डुमरा थाना क्षेत्र के लौहडीह वार्ड नंबर सात निवासी नारायण बैठा के पुत्र मृत्युंजय कुमार बैठा के रुप में की गयी है. तीन तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >