मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप, प्राथमिकी

गाढ़ा क्षेत्र के भवानीपुर टोले मानिकचौक निवासी स्व विशुन राय के पुत्र श्यामल राय ने रून्नीसैदपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा क्षेत्र के भवानीपुर टोले मानिकचौक निवासी स्व विशुन राय के पुत्र श्यामल राय ने रून्नीसैदपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुये थुम्मा गांव निवासी रमेश महतो के पुत्र पप्पू महतो समेत कुछ अज्ञात को आरोपित किया है. कहा है कि विगत 28 अगस्त की देर शाम करीब 8:00 बजे वे थुम्मा से अपने घर लौट रहे थे. थुम्मा गांव के समीप रेलवे गुमटी के आगे ईंट भट्ठा के सामने पहले से घात लगाये कुछ बदमाशों ने लोहे के राॅड से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. फिर उनके जेब से 10 हजार रूपया निकाल लिया व फरार हो गये. बताया है कि उन बदमाशों में पप्पू महतो भी शामिल था जिसे उन्होंने पहचान लिया.

मारपीट कर रुपये व चेन छीना, प्राथमिकी

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के अथरी गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुये अथरी गांव निवासी किसनंदन सिंह के पुत्र रविनंदन कुमार समेत एक अन्य अज्ञात को आरोपित किया है. बताया है कि विगत 27 अगस्त की देर शाम करीब 8:35 बजे वे जनार से अपने घर अथरी आ रहे थे. गांव में पहुंचने पर रास्ते में आरोपितों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज व मारपीट की तथा 20 हजार रूपया व चेन छीन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >