sitamarhi news : शिक्षिका ने गाली-गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप

महिंदवारा थाना क्षेत्र के मवि कोआही वार्ड संख्या- 15 में पदस्थापित शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के मवि कोआही वार्ड संख्या- 15 में पदस्थापित शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में स्थानीय स्व बुझावन सहनी के पुत्र रूपलाल सहनी, रूपलाल सहनी के पुत्र गौतम कुमार समेत एक अन्य अज्ञात को आरोपित किया है. कहा है कि विगत 11 अप्रैल को विद्यालय में छुट्टी के पश्चात पैदल अपने घर थाना क्षेत्र के गोविंद पितौझिया जा रही थी. रास्ते में कोआही वार्ड संख्या -15 के आंगनबाड़ी केंद्र के समीप आरोपितों के द्वारा उन्हें घेरकर उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी. जाति सूचक गालियां दी गयी एवं विरोध करने पर एक भर के सोने की चेन उनके गले से छीन लिया गया. बताया है कि आरोपितों में रूपलाल सहनी के हाथ में देसी पिस्टल एवं गौतम के हाथ में चाकू था. मारपीट करने पर वह चिल्लाने लगी शोर गुल सुनकर लोग जमा होने लगे. लोगों को आते देखकर आरोपित वहां से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >