sitamarhi news : राशि गड़बड़ी मामले में फरार वार्ड सचिव गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने वाले वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

परिहार. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने वाले वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान परिहार उत्तरी पंचायत के मैसहा निवासी अब्दुल कलाम के रूप में हुई है. यह गिरफ्तारी के भय से प्राथमिकी के बाद से फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी मैसहा गांव से ही किया गया है. 22 दिसंबर 2020 को तत्कालीन मुखिया इशरत परवीन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें आरोप लगायी थी की मुख्यमंत्री सात निश्चय पक्की गली नाली योजना में वार्ड प्रबंधन समिति के खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 20.10 लाख रुपए भेजे गये थे. निरीक्षण के क्रम में मुखिया ने पायी कि वार्ड सदस्य द्वारा मात्र 12.65 लाख का ही कार्य कराया गया है. वहीं, खाता से पुरी राशि का निकासी कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >