sitamarhi news: डुमरा में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के क्रम में परसौनी मोड़ से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के क्रम में परसौनी मोड़ से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी शंकर राय के पुत्र शशि कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के पास से मुजफ्फरपुर से चोरी कर लायी गयी काला रंग का ग्लैमर बाइक(बीआर 06एएफ 9948) बरामद किया गया है. पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2021 में भी वह बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है. साथ ही कहा कि साथियों के माध्यम से चोरी की बाइक को नेपाल ले जाकर बेचता देता है. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डुमरा में हत्या मामले के दो आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात धर्मवाना गांव में छापेमारी कर हत्या मामले में आरोपित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों में गांव के रामबली दास का पुत्र सूरज कुमार एवं राम अवतार दास का पुत्र रामबली दास शामिल है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों धर्मवाना गांव निवासी रामभजन कुमार की हत्या मामले में आरोपित है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >