sitamarhi news : अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी युवक की मौत

पिछले दिनों अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

रून्नीसैदपुर. पिछले दिनों अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, पटना के एक निजी अस्पताल में उसकी चिकित्सा करायी जा रही थी. मृतक गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक वार्ड नंबर छह निवासी मो शहाबुद्दीन के पुत्र मो जमीर (35 वर्ष) के शव को गाढ़ा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेजा जहां पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिये मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >