पीएचईडी विभाग के खिलाफ प्रकट कर रहे थे आक्रोश जल संकट को लेकर सड़क पर उतरा ग्रामीणों का हुजूम

प्रखंड क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर चौक, तेम्हुआ, बिरती टोला व थलही टोला में जल संकट को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हरिहरपुर चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर चौक, तेम्हुआ, बिरती टोला व थलही टोला में जल संकट को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हरिहरपुर चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर ग्रामीण प्रशासन, पीएचईडी व संवेदक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क जाम किया. जो लगभग 2 घंटे तक जारी रहा. सड़क जाम के कारण आवागमन घंटों बाधित रहा. इस क्रम में सुरसंड में आयोजित एनडीए के महासम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे कई एनडीए नेताओं को जाम का सामना करना पड़ा. वहीं सम्मेलन में भाग लेने के लिए आननफानन में दूसरे रास्ते को तय कर जाना पड़ा. सूचना मिलने पर बीडीओ सुगंध सौरव, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, सीओ रामकुमार पासवान, थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया. किंतु जल संकट की तत्काल समाधान पर अड़े ग्रामीणों ने बताया कि जब तक संकट को दूर करने के लिए कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद एक बैठक बुलाई गई. जिसमें तत्काल खराब पड़े नल जल को चालू करने का आश्वासन के बाद मामला को शांत कराया गया. इस संबंध में उप मुखिया मो आसिफ, पप्पू राम, रामबली राम, मिंटू राम, हुलास राय समेत अन्य ने बताया कि लगातार जल संकट को लेकर शिकायत करने के बावजूद भी पीएचईडी विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा. जिसको लेकर आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया है. वहीं दूसरी ओर बीडीओ सुगंध सौरव ने बताया कि जल संकट की समस्या गंभीरता पूर्वक लेते हुए वार्ड संख्या चार हरिहरपुर गांव में तत्काल पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है. वहीं अन्य स्थानों पर यथाशीघ्र संकट को दूर कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >