अब शहर को मिलेगी पर्याप्त बिजली

सीतामढ़ी : अब शहर से लेकर गांव तक में लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र डुमरा में 10 एमबीए का नया पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया है. इससे मेहसौल और सोनबरसा फिडर के उपभोक्ताओं को निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी. सहायक विद्युत अभियंता […]

सीतामढ़ी : अब शहर से लेकर गांव तक में लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र डुमरा में 10 एमबीए का नया पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया है. इससे मेहसौल और सोनबरसा फिडर के उपभोक्ताओं को निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी. सहायक विद्युत अभियंता अमर प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि आरएनएम के तहत जीर्णोद्धार का काम चल रहा है.

एक सप्ताह के अंदर उपभोक्ताओं को मांग के अनुरुप बिजली मिलने लगेगी. जिले को फिलवक्त 16 मेगावाट बिजली चाहिए. 26 मई तक जर्जर विद्युत तार को बदला जाना है. इसको लेकर मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जिससे आपूर्ति में कटौती की जा रही है. व्यवस्था दुरुस्त होते हीं बिजली मिलने लगेगी.

शीघ्र दूर होगी समस्या
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि विद्युत फॉल्ट को शीघ्र हीं दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. वह संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं. जल्द हीं पब्लिक की समस्या दूर हो जायेगी. बेहतर आपूर्ति का ठोस प्रयास भी किया जा रहा है.
कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >