मंडप सज-धज कर था तैयार, नहीं आयी बरात

बाजपट्टी : घर में लड़की की शादी हो. लोग बेसब्री से बराती के इंतजार में हो. लड़की व मंडप सज-धज कर तैयार हो. आमंत्रित अतिथि शादी का आमंत्रण का रस्म पूरा कर भोजन कर रहे हों. ऐसे में एका-एक संवाद आये कि कतीपय कारणों से लड़का अपने घर से फरार हो गया है. वह शादी […]

बाजपट्टी : घर में लड़की की शादी हो. लोग बेसब्री से बराती के इंतजार में हो. लड़की व मंडप सज-धज कर तैयार हो. आमंत्रित अतिथि शादी का आमंत्रण का रस्म पूरा कर भोजन कर रहे हों. ऐसे में एका-एक संवाद आये कि कतीपय कारणों से लड़का अपने घर से फरार हो गया है. वह शादी करने नहीं आयेगा. अब शादी नहीं होगी.

ऐसी स्थिति में लड़की पक्ष के लोगों का क्या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. इसी प्रकार का एक मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के मधुरापुर गांव में रामेश्वर मंडल की एक पुत्री की शादी होनी थी. शादी की तैयारी पूरी करने के बाद लोग बरात का इंतजार कर रहे थे. सारे सगे-संबंधी पहुंच चुके थे. सरातियों को भोजन कराया जा रहा था. इसी बीच संवाद आया कि कतीपय कारणों से लड़का अपने घर से फरार हो गया है. अब बराती नहीं आयेगी.
यह खबर सुनते हीं भोजन कर रहे सरातियों का हाथ रूक गया. उल्लास का माहौल मातम में बदल गया. जिन आंखों से पुत्री की शादी के माहौल में खुशी छलक रही थी, उनसे आंसू टपकने लगे. शादी-ब्याह के मौके पर बजाये जा रहे मंगल गीतों का बाजा बंद हो गया. लड़की मां समेत परिवार के अन्य सदस्य छाती पीट-पीट कर रोने लगे. उनका कहना था कि अब क्या होगा. अब तक लाखों की तैयारी मिट्टी में मिल गया. गांव के गणमान्यों व सगे-संबंधियों द्वारा लड़की के माता-पिता को सांत्वना देने के साथ थी. लड़के के पिता से मोबाइल पर बात की गयी, पर कोई हल नहीं निकला.
उनका कहना था कि जब लड़का हीं लापता है तो इसमें वे क्या कर सकते हैं. बाद में देखा जायेगा. उनका कहना था कि उनके घर में भी सारी तैयारी हो चुकी थी. अब घर से बरात निकलने वाला था कि पता चला कि लड़का घर में नहीं है. काफी खोजबीन की गयी, पर कोई पता नहीं चला. यहां बता दें कि नौ मई को श्री मंडल की पुत्री की शादी रून्नीसैदपुर गांव के बलिगढ़ निवासी प्रदीप मंडल के पुत्र सरोज मंडल से होनी थी, पर लड़का के अचानक फरार हो जाने के चलते बराती नहीं आ सका.
लड़की समेत उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. इधर, बराती नहीं आने के चलते गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. किसी का कहना है कि पैसे के चलते शादी नहीं हो सकी है तो कहीं अन्य प्रकार की बातें की जा रही है.
शादी के दिन देर शाम संवाद आया कि लड़का हो गया है घर से फरार
लड़की के परिजनों का रोते-रोते है बुरा हाल, लाखों की तैयारी बेकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >