कार्रवाई. पुलिस ने मेजरगंज व बैरगनिया में की छापेमारी
सीतामढ़ी : जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल को चलाये गये अभियान के दौरान एसएसबी जवानों ने बैरगनिया व मेजरगंज बॉर्डर के पास 300 बोतल शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ हीं तस्करों की दो बाइक भी जब्त कर ली. गिरफ्तार तस्कर के अलावा जब्त बाइक व शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.
मेजरगंज : एसएसबी 20 वीं बटालियन के कंपनी के जवानों ने गुरुवार की अहले सुबह 150 बोतल नेपाली शराब लदे बजाज डिस्कवर बाइक नंबर एसपी 12 एफ 5899 को जब्त करते हुए कारोबारी मेजरगंज थाना के नरकटिया गांव निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस अभियान में एसएसबी इंस्पेक्टर सह कैंप इंचार्ज आशीष कुमार भारती, एसआइ योगेंद्र शर्मा, मनोरंजन सिंह, प्रकाश सिंह, मंगाराम ,अमित कुमार व सन्नी कुमार शामिल थे.
बैरगनिया: इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के बी कंपनी के जवानों ने दो अलग अलग कार्रवाई में 150 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बॉर्डर पीलर संख्या 343 के पास की गयी छापेमारी में नेपाल से 100 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ गौर निवासी नंद किशोर साह को गिरफ्तार किया गया. वही दूसरी कार्रवाई में बॉर्डर पीलर संख्या डब्लूपी 7 के पास से बाइक से 50 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ मेजरगंज थाना के नन्हकार गांव निवासी चुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. एसएसबी ने जब्त शराब व बाइक नंबर बीआर 30 सी -8847 को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया है. इसकी पुष्टि एसएसबी के एसी अमरनाथ गुप्ता ने की है.
तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा
तस्करी के छह मवेशी जब्त: सोनबरसा : कन्हौली थाना पुलिस ने तस्करी के छह मवेशी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. रात्रि गश्ती के दौरान अवर निरीक्षक विजय कुमार ने इटहरबा व खोपराहा के पास से तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में सोनबरसा थानाक्षेत्र के बेला निवासी कादिर शेख, जहांगीर शेख व लादले शेख शामिल है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
तस्करों की दो बाइक भी हुई जब्त
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
शराब व बाइक को उत्पाद विभाग को सौंपा
