सीतामढ़ी. वित्तीय अनियमितता के मामले में जिले के डाक विभाग के दो सहायक डाकपाल को निलंबित किया गया है.डाक अधीक्षक आरसी साहू ने लिमिट से अधिक कैश बरामद होने के मामले को वित्तिय अनियमितता करार देते हुए मेजरगंज प्रखंड के कोआरी मदन उप डाकघर के सहायक डाकपाल सुधीर कुमार व रीगा प्रखंड के बराही स्थित उप डाकघर के सहायक डाकपाल राकेश कुमार सिंह को निलंबित करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं डाक अधीक्षक द्वारा कार्रवाई के बाद इससे संबंधित प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है. बताते चले की दोनों उप डाकघर में लिमिट से अधिक कैश पाया गया था. डाक अधीक्षक के निरीक्षण में लिमिट से अधिक कैश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी है.
निरीक्षण में डाक विभाग के लिमिट से काफी अधिक रकम पायी गयी थी. लिमिट से अधिक रकम पाया जाना वित्तीय गड़बड़ी का संकेत देता है. सवाल उठना लाजिमी है कि उक्त उप डाकघरों में लिमिट से अधिक राशि कैसे पायी गयी. डाक अधीक्षक के इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है.
