मजदूर की बेरहमी से पिटाई, भरती

मजदूरी करने से इनकार करने पर नाराज जमींदार ने पीटा मेजरगंज : थाना क्षेत्र के रामपत पकरी गांव में सोमवार की सुबह बंधुआ मजदूर द्वारा मजदूरी से इनकार करने से नाराज जमींदार ने एक मजदूर की बेरहमी से पिटायी कर दी गयी. जख्मी फेकन राय को इलाज के लिए मेजरगंज के रेफरल अस्पताल में भरती […]

मजदूरी करने से इनकार करने पर नाराज जमींदार ने पीटा

मेजरगंज : थाना क्षेत्र के रामपत पकरी गांव में सोमवार की सुबह बंधुआ मजदूर द्वारा मजदूरी से इनकार करने से नाराज जमींदार ने एक मजदूर की बेरहमी से पिटायी कर दी गयी. जख्मी फेकन राय को इलाज के लिए मेजरगंज के रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है.
जख्मी फेकन राय ने बताया की वह गांव के एक जमींदार यहां काम करता है. उससे बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जाता है. लेकिन काम के बदले वाजिब मेहनताना दिया जाता है. जिससे परिवार का भरण पोषण ठीक से नहीं हो पता है. लिहाजा उसने काम करने से मना करने पर जमींदार ने उसकी बेरहमी से पिटायी कर दी. घटना की बाबत जख्मी ने मेजरगंज थाने में आवेदन दिया है.
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की धुनाई: सीतामढ़ी . नगर थाना के भूपभैरो गांव में प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने उसके घर के पास गये प्रेमी को पकड़ कर जहां लोगों ने जमकर पिटायी की, वहीं पुलिस के हवाले कर दिया. जख्मी भूपभैरो निवासी सुबोध कुमार को सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस थाने ले गयी है. जहां उससे पूछताछ जारी है. सुबोध कुमार के अनुसार वह अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर के पास गया था. जहां लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटायी कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >