छह हजार रुपये घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : पटना से आयी निगरानी की टीम ने शनिवार को पुपरी अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार को छह हजार रुपये घूस लेते उनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार कर लिया. वह बथनाहा थाने के कमलदह गांव निवासी मो सनाउल्लाह से एक कांड की सुपरविजन रिपोर्ट की प्रति के एवज में रुपये ले रहे थे. […]

सीतामढ़ी : पटना से आयी निगरानी की टीम ने शनिवार को पुपरी अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार को छह हजार रुपये घूस लेते उनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार कर लिया. वह बथनाहा थाने के कमलदह गांव निवासी मो सनाउल्लाह से एक कांड की सुपरविजन रिपोर्ट की प्रति के एवज में रुपये ले रहे थे. विशेष पूछताछ के लिए निगरानी टीम उन्हें लेकर पटना चली गयी.

निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार सिंह ने बताया कि सूचक मो सनाउल्लाह ने सुपरविजन नोट की मांग की थी. इसके एवज में इंस्पेक्टर ने 10 हजार रुपये की डिमांड की थी. दो हजार रुपये पूर्व में ही ले लिये थे. शेष रुपये के लिए तगादा कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >