जिले में एजीएम स्तर के अधिकारियों के दामन रहे है दागदार:

सीतामढ़ी : जिले में एजीएम स्तर के अधिकारियों के दामन दागदार रहे है. पिछले एक साल में चार एजीएम को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है. अनाज की कालाबाजारी के मामले में नानपुर के एजीएम जगजीत को जेल जाना पड़ा. जबकि 65 लाख रुपये के सरकारी अनाज के घोटाले में नीलामवाद की कार्रवाई के दौर से […]

सीतामढ़ी : जिले में एजीएम स्तर के अधिकारियों के दामन दागदार रहे है. पिछले एक साल में चार एजीएम को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है. अनाज की कालाबाजारी के मामले में नानपुर के एजीएम जगजीत को जेल जाना पड़ा. जबकि 65 लाख रुपये के सरकारी अनाज के घोटाले में नीलामवाद की कार्रवाई के दौर से गुजर रहे सोनबरसा के पूर्व प्रभारी एजीएम महेश झा फरार चल रहे है.

इसी तरह फरजी एसआइओ के आधार पर अनाज की कालाबाजारी के मामले में रून्नीसैदपुर एजीएम फरार चल रहे है. महेश झा व नवीन किशोर के खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज है. वहीं कार्रवाई प्रक्रिया के दौर में है. बेलसंड के पूर्व एजीएम शिवानंद भारती ने एकाध प्राथमिकी की बाधा पार करते हुये विभाग से नाता तोड़ अपना दामन बचा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >