सोनबरसा : थाना क्षेत्र के कोहबरबा-जयनगर पथ में बदमाशों ने आर्म्स के बल पर बदमाशों ने किसान परछहिया गांव निवासी ठागा महतो के पुत्र उमेश महतो से जहां हीरो ग्लैमर बाइक नंबर बीआर06 एएक्स-6036 लूट ली. वहीं किसान पुत्र से तीन हजार नगद, पर्स, एटीएम, पैन कार्ड, बाइक के कागजात व अन्य महत्वपूर्ण कागजात लूट फरार हो गये.
सोनबरसा में आर्म्स के बल पर बाइक की लूट
सोनबरसा : थाना क्षेत्र के कोहबरबा-जयनगर पथ में बदमाशों ने आर्म्स के बल पर बदमाशों ने किसान परछहिया गांव निवासी ठागा महतो के पुत्र उमेश महतो से जहां हीरो ग्लैमर बाइक नंबर बीआर06 एएक्स-6036 लूट ली. वहीं किसान पुत्र से तीन हजार नगद, पर्स, एटीएम, पैन कार्ड, बाइक के कागजात व अन्य महत्वपूर्ण कागजात लूट […]

जब तक किसान पुत्र शोर मचाता बदमाश बाइक लेकर जयनगर की ओर फरार हो गये. सूचना के बाद थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी व अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. साथ ही बदमाशों की तलाश में छापेमारी की. लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला.
जानकारी के अनुसार उमेश महतो अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल परिहार थाना क्षेत्र के परसंडी गांव जा रहा था. इस दौरान बजाज प्लेटिना बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर जयनगर के पास के पास बाइक को रोक दी. वहीं कनपट्टी पर पिस्टल सटा बाइक व पर्स लूट फरार हो गये.
घटना की बाबत पीड़ित द्वारा सोनबरसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने लुटेरों को चिन्हित करने का दावा किया है.