सीतामढ़ी : यौन शोषण की पीड़ित सिमरन का सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चौथे दिन मंगलवार को भी इलाज जारी रहा. सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा के घेरे के बीच सदर अस्पताल में उसकी चिकित्सा जारी रहीं. हालांकि उसकी सेहत में कुछ खास सुधार नहीं आ सका है. इसी बीच युवा समाजसेवी अभिषेक उमंग ने सदर अस्पताल पहुंच कर सिमरन को वस्त्र, नगद व फल प्रदान किया. साथ ही सिमरन को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
सिमरन का इलाज जारी
सीतामढ़ी : यौन शोषण की पीड़ित सिमरन का सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चौथे दिन मंगलवार को भी इलाज जारी रहा. सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा के घेरे के बीच सदर अस्पताल में उसकी चिकित्सा जारी रहीं. हालांकि उसकी सेहत में कुछ खास सुधार नहीं आ सका है. इसी बीच युवा समाजसेवी अभिषेक उमंग ने सदर […]

मौके पर जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह, रोहित कुमार मिश्रा, अवीनीश कुमार, रौशन कुमार व राजन आदि मौजूद थे. बताते चले की मामा के हाथ दुष्कर्म की शिकार सिमरन को शनिवार को बाजपट्टी पुलिस उसे महिला अल्पावास गृह से लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंची थी. जहां मेडिकल के बाद उसे फिर मुख्यालय डुमरा के कैलाशपुरी स्थित महिला अल्पावास गृह पहुंचाने की तैयारी हीं थी, कि वह बीमार पड़ गयी थी.
लिहाजा उसे सदर अस्पताल में भरती करना पड़ा था. जहां चौथे दिन भी उसका इलाज जारी है. डुमरा थाना के एक गांव की रहनेवाली व वर्षों तक पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में एक कमरे के तहखाने में बंधक बनाकर यौन शोषण की शिकार बनी सिमरन 25 फरवरी 2015 को ढाका पुलिस द्वारा मुक्त करायी गयी थी. जहां से उसे उसके नाना के घर बाजपट्टी पहुंचा दिया गया था. इसी बीच 18 अप्रैल को मामा द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. 19 अप्रैल को पुलिस ने उसे महिला अल्पावास गृह भेज दिया था.
न्याय की आस
समाजसेवी अभिषेक उमंग ने उपलब्ध कराये कपड़ा व नगद
सदर अस्पताल में सिमरन का चौथे दिन भी इलाज जारी
सिमरन की हालत में सुधार नहीं
मेडिकल कराने पहुंची सिमरन शनिवार को हुई थी बीमार
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है इलाज