विवाहिता को रेडलाइट एरिया से कराया मुक्त

15 अप्रैल को मोतिहारी से हुआ था अपहरण सीतामढ़ी : मोतिहारी से 10 दिन पूर्व अपहृत व छह दिनों से सीतामढ़ी के रेडलाइट एरिया में कैद एक नवविवाहिता को पुलिस ने सोमवार को नाटकीय अंदाज में मुक्त करा लिया. सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचे अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने दिलेरी दिखाते हुए नवविवाहिता […]

15 अप्रैल को मोतिहारी से हुआ था अपहरण

सीतामढ़ी : मोतिहारी से 10 दिन पूर्व अपहृत व छह दिनों से सीतामढ़ी के रेडलाइट एरिया में कैद एक नवविवाहिता को पुलिस ने सोमवार को नाटकीय अंदाज में मुक्त करा लिया.
सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचे अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने दिलेरी दिखाते हुए नवविवाहिता को अपनी बाइक पर बैठा बदनाम गली से मुक्त करा लिया. रेडलाइट एरिया के लोग कुछ समझ पाते दारोगा नवविवाहिता को लेकर नगर थाना पहुंच चुके थे. फिलहाल नगर थाने में विवाहिता से पूछताछ जारी है. वहीं नगर थाना पुलिस ने मोतिहारी पुलिस को इसकी सूचना भेज दी है.
बदमाशों ने मुजफ्फरपुर लाकर सीतामढ़ी के धंधेबाजों के हाथ विवाहिता को बेचा था
क्या है मामला
पटना जिले की रहनेवाली विवाहिता का पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में इसी साल 22 जनवरी को शादी हुई थी. वह ससुराल में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. 14 अप्रैल को उसने मोतिहारी स्थित एक संस्थान में दाखिला लिया. 15 अप्रैल को क्लास करने जा रही थी. रास्ते में चार बदमाशों ने उसे उठा लिया. वहीं बेहोश कर दिया. जब होश आया, तो वह मुजफ्फरपुर में थी. वह मुजफ्फरपुर के किसी राजेश उर्फ गब्बर के घर में थी.
इसके बाद 19 अप्रैल को कुछ लोग पहुंचे, जिनसे दो लाख में सौदा कर बदमाशों ने नवविवाहिता को बेच दिया. 19 अप्रैल को वह सीतामढ़ी रेडलाइट एरिया में लायी गयी. तब से वह रेड लाइट एरिया में कैद थी. इधर, मोतिहारी में परिजनों ने उसके गायब होने का मामला दर्ज करा दिया. नवविवाहिता के अनुसार जिस व्यक्ति के घर में थी उसका नाम मो गोह है, जबकि उसके बेटे का नाम मुस्कान व बेटी का नाम गोरकी है. उसने बताया कि रेडलाइट एरिया में आते-जाते कई लोगों को उसने अपने परिजनों का मोबाइल नंबर देकर अपनी आपबीती सुनाते हुए दलदल से निकालने की गुहार लगायी. इसी बीच किसी ने उसके बहनोई
क्या है मामला
को कॉल कर जानकारी दी. उसका बहनोई सीतामढ़ी पहुंच कर रेडलाइट एरिया में गया, जहां लड़की को देख नगर थाना पहुंचा. साथ ही लड़की के पति व ससुर को जानकारी दी. लड़की का पति अपने दोस्त के साथ नगर थाना पहुंच इसकी जानकारी दी. लेकिन नगर थानाध्यक्ष की गैर मौजूदगी के कारण दूसरे पुलिस पदाधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखायी. इसके बाद परिजनों ने एसपी को कॉल कर इसकी जानकारी दी. एसपी द्वारा अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता व महिला थाने की अवर निरीक्षक विभा रानी को ऑपरेशन का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस की टीम सादे लिबास में रेड लाइट एरिया में पहुंची. अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता अपनी बाइक से पहुंचे और तय लोकेशन पर पहुंच विवाहिता को इशारे से अपनी बाइक पर बैठने को कहा. विवाहिता के बैठते ही उन्होंने बाइक उड़ा दी. इस तरह वह रेडलाइट एरिया से मुक्त करा ली गयी. फिलहाल लड़की नगर थाना पुलिस की अभिरक्षा में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >