फिर हुई छापेमारी, चार गिरफ्तार

सीतामढ़ी : दिन में रेड लाइट एरिया से एक विवाहिता को मुक्त कराने के बाद पुलिस की टीम ने सोमवार की देर शाम एक बार फिर छापेमारी की. इस दौरान चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी में नगर थाना व महिला थाना पुलिस के साथ मोतिहारी […]

सीतामढ़ी : दिन में रेड लाइट एरिया से एक विवाहिता को मुक्त कराने के बाद पुलिस की टीम ने सोमवार की देर शाम एक बार फिर छापेमारी की. इस दौरान चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी में नगर थाना व महिला थाना पुलिस के साथ मोतिहारी से पहुंचे अवर निरीक्षक धर्मजीत महतो भी शामिल थे. देर शाम नगर थाना में पुलिस की टीम मुक्त करायी गयी विवाहिता व रेडलाइट एरिया से गिरफ्तार चारों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. पुलिस की टीम विवाहिता के मोतिहारी से अपहरण कर मुजफ्फरपुर ले जाने व सीतामढ़ी में लाकर बेचने के मामले की कड़ी जोड़

कर पूरे मामले के खुलासे में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >