हॉस्टल से छात्र लापता संचालक पर प्राथमिकी

मुख्यालय डुमरा के भीसा स्थित आरएनडीएवी हॉस्टल का मामला सीतामढ़ी/बैरगनिया : डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा स्थित एक हॉस्टल से 14 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. घटना की बाबत बैरगनिया थाना क्षेत्र के भटौलिया वार्ड 5 निवासी गायब छात्र दुर्गेश कुमार के चाचा सुरेद्र कुमार ने डुमरा थाने में […]

मुख्यालय डुमरा के भीसा स्थित आरएनडीएवी हॉस्टल का मामला

सीतामढ़ी/बैरगनिया : डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा स्थित एक हॉस्टल से 14 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है.
घटना की बाबत बैरगनिया थाना क्षेत्र के भटौलिया वार्ड 5 निवासी गायब छात्र दुर्गेश कुमार के चाचा सुरेद्र कुमार ने डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें डुमरा थाना के भिसा स्थित आरएन डीएवी हॉस्टल व आरएन प्रिप्रेटरी स्कूल के संचालक पीके सिंह को आरोपित किया है.
घटना के संबंध में बताया है कि 11 अप्रैल को उसने अपने भतीजे को उक्त हॉस्टल में दाखिला दिलाया था. इसी बीच 17 अप्रैल को उसके मोबाइल नंबर 7739052938 पर मोबाइल नंबर 8709520294 से कॉल कर भतीजे के गायब होने की जानकारी दी गयी. इसके बाद वह बच्चे की तलाश करता रहा. लेकिन उसका पता नहीं चला.
घटना के बाद परिजन बदहवास है. सुरेंद्र प्रसाद ने बताया है कि बच्चे को हॉस्टल में रखने की जिम्मेदारी संचालक ने ली थी. बावजूद इसके बच्चा गायब हो गया है.
अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी: बाजपट्टी . थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से मोबाइल पर गाली-गलौज करने तथा अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी की बाबत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के बसहा नरहरपुर गांव निवासी मो सेरान उर्फ़ एजाजुल अंसारी को आरोपित किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया गया है कि आरोपित मोबाइल पर कॉल कर पीड़िता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है. मना करने पर अर्धनग्न तस्वीर को सार्वजनिक करने की धमकी देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >