निरीक्षण को पहुंची टीम व प्रभारी एचएम के बीच धक्का-मुक्की

बैरगनिया : प्रखंड के पताही मध्य विद्यालय में निरीक्षण को प्रखंड प्रमुख नीलम जायसवाल के नेतृत्व में गयी पंचायत प्रतिनिधियों की टीम व प्रभारी प्रधान शिक्षक के बीच गाली- गलौज व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस को दिये आवेदन में […]

बैरगनिया : प्रखंड के पताही मध्य विद्यालय में निरीक्षण को प्रखंड प्रमुख नीलम जायसवाल के नेतृत्व में गयी पंचायत प्रतिनिधियों की टीम व प्रभारी प्रधान शिक्षक के बीच गाली- गलौज व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

पुलिस को दिये आवेदन में निरीक्षण टीम में शामिल प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश लुईश ने कहा है कि शुक्रवार को प्रमुख के नेतृत्व में उपप्रमुख बबिता देवी, पंसस रामनरेश प्रसाद के साथ निरीक्षण को गये. प्रभारी प्रधान शिक्षक मो मजीद से जब निरीक्षण पंजी मांगने पर भड़क गये व गोली मारने तक की धमकी दे दी. बच्चों की हाजिरी 213 की बनी थी जबकि वहां मात्र 88 बच्चे ही मौजूद थे. उधर स्कूल के प्रभारी प्रधान मो मजीद ने पुलिस को दिए आवेदन में प्रमुख नीलम जायसवाल, उनके पति सह पूर्व प्रमुख देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व उप प्रमुख मो रेयाज खान, मुन्ना महतो आदि को आरोपित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >