मेजरगंज में आंधी-पानी से गिरी दीवार, महिला मरी

सीतामढ़ी/ मेजरगंज : जिले में गुरुवार की सुबह तीन बजे आयी आंधी से इलाके में व्यापक तबाही हुई है. आंधी-पानी के कारण जहां पूरे जिले में पांच दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त हो गये हैं. वहीं मकान में दब कर मेजरगंज वार्ड तीन निवासी बिंदेश्वर पासवान की पत्नी अनारी देवी की मौत हो गयी. तेज […]

सीतामढ़ी/ मेजरगंज : जिले में गुरुवार की सुबह तीन बजे आयी आंधी से इलाके में व्यापक तबाही हुई है. आंधी-पानी के कारण जहां पूरे जिले में पांच दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त हो गये हैं. वहीं मकान में दब कर मेजरगंज वार्ड तीन निवासी बिंदेश्वर पासवान की पत्नी अनारी देवी की मौत हो गयी. तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ व बिजली के तार गिर गये.

मेजरगंज में आंधी
इसके कारण मेजरगंज समेत कई इलाकों में आवागमन बाधित रहा. साथ ही रीगा, मेजरगंज, बैरगनिया व पुपरी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. इधर, डुमरी कला के पंसस नवीन कुमार सिंह के पॉल्ट्री फार्म की दीवार गिर गयी, जिससे दो हजार से अधिक मुरगों की मौत हो गयी है. इस संबंध में पीड़ितों द्वारा अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी को क्षतिपूर्ति सहायता के लिए आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >