सीतामढ़ी : शहर के डुमरा रोड स्थित ओरियंटल मध्य विद्यालय में बुधवार की सुबह तीन किशोरवय छात्रों ने चाकू का भय दिखा आठवीं कक्षा की एक छात्रा को उठा कर ले जाने का प्रयास किया.
छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुन कर शिक्षिका के मौके पर पहुंचने के बाद तीनों छात्र अपनी पल्सर बाइक सवार छोड़ कर फरार हो गये. इसके बाद स्कूल के शिक्षकों ने बाइक को कब्जे में ले लिया. साथ हीं पुलिस व छात्रा के अभिभावक को सूचना दी. इसी बीच एक अन्य युवक बाइक लेने स्कूल पहुंचा. जहां शिक्षकों ने उसे घेर लिया. साथ ही मौके पर पहुंची मेहसौल ओपी पुलिस को सौंप दिया. पुलिस बाइक व छात्र को लेकर मेहसौल ओपी पहुंची. जहां उससे पूछताछ जारी है.
हालांकि हिरासत में लिए गये छात्र का कहना है कि पेट्रोल खत्म होने की वजह से वह स्कूल गेट पर अपनी बाइक खड़ी कर पेट्रोल लाने गया था. वापस आने पर उसने अपनी बाइक स्कूल के भीतर पायी. जिसे लाने के लिए वह स्कूल में घुसा तो शिक्षकों ने पकड़ लिया. बताते चले की बुधवार को स्कूल में आम दिनों की तरह नियमित रूप से कक्षा चल रहा था. इसी बीच तीन छात्र स्कूल में घुसे और आठवीं कक्षा की एक छात्रा को चाकू दिखा कर मंदिर चलने की बात कहीं. छात्रा के विरोध करने पर छात्रों ने उसे जबरन पकड़ कर ले जाना चाहा. लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी.
आवाज सुन कर एक शिक्षिका बाहर निकली तो तीनों फरार हो गये. उधर, पूछताछ में पुलिस ने हिरासत में लिए गये छात्र के बेगुनाही के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे मुक्त कर दिया है. वहीं हालांकि चाकू के साथ स्कूल पहुंचे तीनों छात्रों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रहीं है.
तीन किशोरवय छात्रों ने किया प्रयास
छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षिका के पहुंचते ही बाइक छोड़ शोहदे हुए फरार
बाइक लेने आया किशोर पकड़ाया, शिक्षकों ने किया पुलिस के हवाले
घटना शहर के डुमरा रोड स्थित ओरियंटल मध्य विद्यालय की
मुजफ्फरपुर, गुरुवार
