ट्रक चालक को चाकू मार रुपये छीने, भरती

सीतामढ़ी . नगर थाना क्षेत्र के हुसैना वार्ड संख्या-13 में गुरुवार की रात अपराधियों ने ट्रक चालक को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया तथा 50 हजार रुपये छीन लिये. घायल सज्जन ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर […]

सीतामढ़ी . नगर थाना क्षेत्र के हुसैना वार्ड संख्या-13 में गुरुवार की रात अपराधियों ने ट्रक चालक को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया तथा 50 हजार रुपये छीन लिये.

घायल सज्जन ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित चालक का बयान दर्ज किया है.

बयान में बताया है कि वह पटना से छड़ से लदा ट्रक बैरगनिया में खाली करने के बाद रात्रि करीब नौ बजे हुसैना पहुंचा था. घर की ओर बढ़ने पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे घेर लिया तथा रॉड व चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया. इसके बाद जेब से मोबाइल व 50 हजार रुपये छीन लिए. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया. हमलावरों में एक की पहचान गांव के हीं योगेंद्र के रुप में की गयी है. उसके साथ चार-पांच अन्य लोग भी चाकू से लैस था. पुलिस ने घटना के पीछे आपसी रंजिश से इनकार नहीं किया है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि वह मामले की छानबीन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >