किचेन शेड निर्माण नहीं करनेवालों की खैर नहीं

डुमरा : सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में किचेन शेड सह भंडारगृह निर्माण के लिए राशि प्राप्त करने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य नहीं करने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है. ऐसे 32 प्रधानाध्यापकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध वेतन स्थगित करने की अनुशंसा की गयी है. उक्त अनुशंसा एमडीएम योजना […]

डुमरा : सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में किचेन शेड सह भंडारगृह निर्माण के लिए राशि प्राप्त करने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य नहीं करने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है. ऐसे 32 प्रधानाध्यापकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध वेतन स्थगित करने की अनुशंसा की गयी है. उक्त अनुशंसा एमडीएम योजना के डीपीओ ने बीइओ से की है. यहां बता दें कि डीएम ने 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया था.

कार्रवाई के रडार पर 32 प्रधान
वेतन स्थगित करने की अनुशंसा जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध की गयी है, उनमें बाजपट्टी के मध्य विद्यालय मधकौल, हसौर व प्राथमिक विद्यालय डुमरा मलाह टोल व प्राथमिक विद्यालय डुमरा पुनर्वास, परिहार के प्राथमिक विद्यालय मलाही हरिजन टोल, रामबेलाहीं दक्षिणी, कुनैया, बजरही दक्षिण टोल, शिवनगर उत्तरी टोल, मोहनपुर टोल, मध्य विद्यालय अंदौली व पकड़िया, पुपरी के प्राथमिक विद्यालय पुपरी बाजार, रून्नीसैदपुर के प्राथमिक विद्यालय रैनपुर मल्लाह टोला व कोरियाही मदरसा टोला, सोनबरसा के प्राथमिक विद्यालय खाप मुसहरी टोला, बेला मकतब व मध्य विद्यालय रामनगर प्रथम, सुरसंड के प्राथमिक विद्यालय भलुआहा, मठ टोला परोहा, गैबीपुर व मध्य विद्यालय राजोपट्टी उर्दू बालक, मुरादपुर, सहई प्रेमनगर, शिवमहम्मदपुर व मारवाड़ी मध्य विद्यालय शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >