नगर थाने के भूपभैरो में पिकअप वैन की ठोकर से एक की मौत

नगर थाना के खैरवा में यात्रियों से भरी टेंपो पलटी, पांच जख्मी सीतामढ़ी : नगर थाना के भूप भैरो में अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से भूपभैरो निवासी गंगाराम महतो 55 वर्ष की मौत हो गयी. बताया गया है कि वह अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ा था. तभी पुपरी की ओर जा […]

नगर थाना के खैरवा में यात्रियों से भरी टेंपो पलटी, पांच जख्मी

सीतामढ़ी : नगर थाना के भूप भैरो में अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से भूपभैरो निवासी गंगाराम महतो 55 वर्ष की मौत हो गयी.
बताया गया है कि वह अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ा था. तभी पुपरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने उसे ठोकर मार दी. जिससे वह जख्मी हो गया. परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया. हालांकि इसी बीच उसकी मौत हो गयी. उधर, सीतामढ़ी -रीगा रोड के खैरवा चौक के पास मंगलवार की शाम यात्रियों से भरी टेंपो पलटने से पांच लोग जख्मी हो गये. जख्मी खैरवा निवासी लाल बाबू राउत,
पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना के खान पीपरा निवासी राम प्रसाद शर्मा, सुप्पी ओपी के सभा ससौला निवासी अमरजीत मांझी, उसकी पत्नी ललिता देवी व एक वर्षीया पुत्री मधु तथा सहियारा थाना के ओरलहिया निवासी 55 वर्षीय राम सूरत महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
जहां से सभा ससौला निवासी अमरजीत मांझी, उसकी पत्नी ललिता देवी व एक वर्षीया पुत्री मधु समेत तीन को रेफर कर दिया गया है. बताया गया है कि यात्रियों को लेकर उक्त टेंपो सीतामढ़ी से रीगा जा रहीं थी, सामने से आ रहे टेंपो को बचाने के क्रम में उक्त टेंपो खैरवा चौक स्थित मंदिर की दीवार से टकरा कर पलट गया. जिससे यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >