आज से रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बैरगनिया : विद्युत पोल व तार बदलने समेत मेंटेनेंस कार्य को लेकर छह से 20 अप्रैल तक प्रखंड नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि बैरगनिया में ढाका ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की जाती है. बैरगनिया व ढाका के बीच विद्युत पोल […]

बैरगनिया : विद्युत पोल व तार बदलने समेत मेंटेनेंस कार्य को लेकर छह से 20 अप्रैल तक प्रखंड नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि बैरगनिया में ढाका ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की जाती है. बैरगनिया व ढाका के बीच विद्युत पोल व तार क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हमेशा विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती रहती है. लिहाजा पोल व तार को बदला जा रहा है. ऐसे में 6, 8, 10, 12,14,16, 18 व 20 अप्रैल को बैरगनिया प्रखंड के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >