भगवान भास्कर को दिया अर्घ

सूर्योपासना का पर्व. छठ घाटों पर रही रौनक, चार िदवसीय चैती छठ संपन्न उग हाे सूरज देव… लखनदेइ, बाइपास घाट व जिला मुख्यालय डुमरा के छठ घाटों पर मेले-सा दिखा नजारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया गया चैती छठ सीतामढ़ी : सोमवार की सुबह सूरज की किरणों के धरती पर पड़ने के साथ […]

सूर्योपासना का पर्व. छठ घाटों पर रही रौनक, चार िदवसीय चैती छठ संपन्न

उग हाे सूरज देव…
लखनदेइ, बाइपास घाट व जिला मुख्यालय डुमरा के छठ घाटों पर मेले-सा दिखा नजारा
ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया गया चैती छठ
सीतामढ़ी : सोमवार की सुबह सूरज की किरणों के धरती पर पड़ने के साथ ही नदी, तालाब व सरोवरों में बह रहे जलधार हिलोड़ मारने लगे और इसके साथ ही व्रतियों ने भगवान भाष्कर के दर्शन कर उन्हें अर्घ समर्पित किया.
उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ देने के सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का सोमवार को समापन हो गया. तड़के सुबह तीन बजे से ही लोग छठ घाटों की ओर कूच करने लगे थे. जैसे-जैसे अंधेरा छटा वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गयी. इस दौरान शहर से लेकर गांव तक नदी घाटों आस्था व भक्ति के रंग में रंगे रहे. वहीं घाटों पर आस्था का अद्भूत नजारा दिखा. इसके पूर्व व्रतियों ने रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ दिया था.
आस्था के तट पर भक्ति का अर्घ
आस्था के तट पर श्रद्धा व भक्ति का अर्घ देने का मंजर. रविवार की शाम चैती छठ महापर्व के तहत अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ देने के दौरान जो उद्भूत नजारा था, वहीं नजारा सोमवार की सुबह दिखा. सूरज के निकलते हीं अर्घ देने की होड़ मची रहीं.
इस दौरान नदी-घाटों पर आस्था का अविरल नजारा दिखा. वहीं व्रतियों ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान शहर के बाइपास घाट, लखनदेई घाट, रामघाट, गोशाला पोखर समेत विभिन्न नदी घाटों पर भीड़ रहीं. यहीं तस्वीर मुख्यालय डुमरा के कैलाशपुरी व परोड़ी घाट पर दिखी.
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त: चैती छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के बंदोबस्त रहे. शहर में नगर थाना पुलिस व डुमरा में डुमरा थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ तैनात रहीं. वहीं नगर परिषद व नगर पंचायत के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा की व्यवस्था रहीं.
रून्नीसैदपुर : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा प्रखंड के विभिन्न गांवों में श्रद्धा व भक्ति के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ समर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया. इस दौरान विभिन्न जलाशयों व नदी घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं.
सुप्पी : उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही सोमवार को आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन हो गया. प्रखंड क्षेत्र के ढेंग घाट, बागमती नदी, गम्हरिया, सोनाखान, रामपुरकंठ, अख्ता, पुरानी धार, नरहा, मोहनीमंडल, जमुनिया घाट, छुरहिया पोखर, मसाही, अंबा, नरकटिया, घरवारा, हरपुरपीपरा व ससौला समेत विभिन्न नदी, तालाब व सरोवरों के अलावा लोगों ने अपने घर पर घाट बना कर उगते सूर्य को अर्घ दिया.
नानपुर : प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में परंपरागत तरीके से व भक्ति भाव से उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया गया. इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया.
व्रतियों ने उदीयमान सूर्य का किया दर्शन, मांगा आशीष
कैलाशपुरी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एवं सुप्पी में बागमती नदी घाट पर अर्घ देती व्रती.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा उत्साह: सुरसंड . सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही संपन्न हो गया. सुरसंड स्थित बूढ़ा पोखर, बाबा गरीब स्थान परिसर स्थित पोखर व नवका पोखर सहित पूरे प्रखंड के विभिन्न इलाका स्थित नदी-घाट में छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ दिया.
बैरगनिया: प्रखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न नदी-घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को चैती छठ का समापन हो गया. नगर के शिवालय मंदिर पोखर, धर्मशाला तालाब, लाल बकेया नदी के ऑफिस घाट, मुसाचक, आदमबान, नंदवारा, बेंगाही, बेल, परसौनी, पचटकी यदु व जमुआ आदि गांव स्थित नदी घाट पर व्रतियों ने अर्घ दिया. चोरौत: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय चोरौत व अमनपुर सहित अन्य गांव में उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया गया. प्रखंड मुख्यालय के नीमवाड़ी पोखड़ा के साथ ही अन्य पोखड़ में श्रद्धालुओं की भीड़ रहीं. परसौनी: प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में आस्था का महापर्व चैती छठ के चौथे व अंतिम दिन सोमवार को व्रतियों ने उपवास रखकर नदी व तालाबों पर बने घाट पर विभिन्न प्रकार के फल व पकवान के साथ उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया. बाजपट्टी : प्रखंड के बनगांव बाजार के बाबा कुट्टी, संढ़वारा के अधवारा नदी घाट पर तथा बोधायन मंदिर के पास पोखर में छठ व्रतियों ने रविवार की शाम डूबते सूर्य को व सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ दान कर छठ व्रत का समापन किया. घाट से लौटने के दौरान व्रतियों ने मंगलाधाम मंदिर स्थित सूर्य मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >