28 वर्षों से बिना ड्यूटी वेतन ले रही शिक्षिका

अपने बदले दूसरे से कराती है काम सीतामढ़ी : नगर परिषद के वार्ड-4 स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, मुरलियाचक की शिक्षिका राबिया खातून बिना ड्यूटी के ही वेतन व अन्य लाभ ले रही है. इसका खुलासा खेलाफतबाग के मो मन्नान ने किया है. मन्नान ने बताया है कि उक्त शिक्षिका गोयनका कॉलेज के प्राध्यापक रहे दिवंगत […]

अपने बदले दूसरे से कराती है काम

सीतामढ़ी : नगर परिषद के वार्ड-4 स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, मुरलियाचक की शिक्षिका राबिया खातून बिना ड्यूटी के ही वेतन व अन्य लाभ ले रही है. इसका खुलासा खेलाफतबाग के मो मन्नान ने किया है. मन्नान ने बताया है कि उक्त शिक्षिका गोयनका कॉलेज के प्राध्यापक रहे दिवंगत प्रो अनवर अली की पत्नी है. वह पिछले 28 वर्षों से स्कूल नहीं जा रही है. राबिया अपने बदले में मेहसौल के कमाल अंजुम को स्कूल में रखी हुई है. कमाल बच्चों को पढ़ाता है और इसके एवज में राबिया उसे हर माह 10 हजार देती है. मो मन्नान ने डीएम व अन्य को पत्र भेज शिकायत की है और मामले की जांच करा कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >