शराब के नशे में बेसुध मिली महिला

बैरगनिया : रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में बेहोश एक महिला घंटों पड़ी रही, लेकिन कोई उसकी सुधि लेने तक नहीं आया. महिला के मुंह से शराब की आ रही गंध से उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला नेपाल के गौर से शराब […]

बैरगनिया : रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में बेहोश एक महिला घंटों पड़ी रही, लेकिन कोई उसकी सुधि लेने तक नहीं आया. महिला के मुंह से शराब की आ रही गंध से उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला नेपाल के गौर से शराब पीकर तांगा से आयी. तांगा से उतरते ही वह बेहोश होकर गिर गयी. लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे. स्टेशन पर तैनात रेल पुलिस ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >