चैत नवरात्रा. कलश यात्रा में शामिल कन्याओं का लोगों ने किया स्वागत
सीतामढ़ी : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चैत नवरात्रा के दौरान धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी जोरों पर है. जगह-जगह भव्य पूजा पंडालों का में मां भगवती की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण जारी है.
चैत नवरात्रा के प्रथम दिन विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा श्रद्धा पूर्वक मां भगवती की पूजा-अर्चना शुरू की गयी. साथ हीं विभिन्न समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शांति व्यवस्था के लेकर पूजा समिति के सदस्यों के साथ हीं प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी शोभा यात्राओं का जायजा ले रहे थे.
साथ हीं श्रद्धालु महिला सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल छोटी-छोटी कन्याओं का मार्गदर्शन व सहयोग किया जा रहा था. इसी क्रम में शहर के जानकी स्थान गोशाला रोड, दलधोही पोखर स्थित मां चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं स्थानीय पोखर से जल लेकर पूजा स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गयी. शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा जगह-जगह कन्याओं का भव्य स्वागत किया गया.
शोभायात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार मंडल, सुनील कुमार, देव नारायण मंडल, रघुवीर प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता, रंजन कुमार, रमेश पसाद गुप्ता, रंजन कुमार, श्रीभगवान, विकास प्रसाद, शंभु प्रसाद, कालू मंडल, मनोज मंडल, विंदेश्वर साह, कमल प्रसाद, अशोक यादव व मुकेश मंडल समेत सैकड़ों श्रद्धालु महिला व पुरुष शामिल थे.
डुमरा : जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित नेहाल धर्मशाला, विश्वनाथपुर स्थित पूजा स्थल से नेहाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुधवार को नवरात्रा के प्रथम दिन बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें 251 कुवांरी कन्याएं शामिल हुई. शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं पूजा स्थल से चल कर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कैलाशपुरी चंडीधाम के समीप लक्ष्मणा नदी के उत्तराहिणी घाट से कलश में जल भर कर पूजा स्थल पर पहुंची जहां, आचार्य मुकेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू कराया. शोभा यात्रा में पूजा समिति के मुख्य यजमान व पुजारी जयप्रकाश कुमार, अध्यक्ष मनोज झा, वरूण कुमार, धर्मनाथ यादव, राजेश कुमार, अमरजीत कुमार, मंजय कुमार व दिलीप कुमार समेत दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.
सुरसंड : चैत नवरात्रा के प्रथम दिन बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में दो स्थानों पर मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी. बघारी के हनुमान चौक पर कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जो गांव स्थित पोखर से जल लेकर पुनः पूजा स्थल पर पहुंची. कलश यात्रा में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई. दूसरी ओर सहनियापट्टी में भी 701 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. मौके पर मोहन राय, हरी राय व हरेंद्र शुक्ल के अलावे सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
परिहार : प्रखंड के सहसराम गांव स्थित बाबा विशेश्वर नाथ मंदिर परिसर से नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें 501 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में शामिल लोग पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय तालाब से जल लेकर पुनः पूजा स्थल पहुंची. . कलश यात्रा में अध्यक्ष उमेश साह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, पूजक संजीव पंजियार, मुखिया हरिशंकर पंजियार, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नायक, सरपंच रामेश्वर साह, पूर्व पंसस विनय व भूषण ठाकुर समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.
बाजपट्टी : शक संवत 2073 की समाप्ति के बाद बुधवार को 2074 की शुरुआत हो गयी है.
धर्म ग्रंथों के अनुसार हिंदू नव वर्ष के चैत शुक्ल प्रतिपदा के दिन हीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था. इसी दिन महाराज युधिष्ठिर का राजतिलक हुआ था व सूर्य के सिद्धांतों के अनुसार सृष्टि की शुरुआत भी ब्रह्मा जी द्वारा की गयी थी. इस अवसर पर प्रखंड स्थित मंगला धाम मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अधवारा नदी से जल भर कर पंच कलश स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू करने के साथ हीं अखंड दीप जला कर हवन यज्ञ शुरू किया गया. मौके पर पूजा में पुजारी कृष्ण कुमार झा समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.
चैत्र नवरात्र पर निकली कलश यात्रा: बेलसंड . चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के पचनौर व परतापुर गांव में कलश शोभायात्रा निकाली गयी. पचनौर में 501 तथा परतापुर में 351 कुंवारी कन्याएं कलश शोभायात्रा में शामिल थी. परतापुर में नवयुवक पूजा समिति की ओर से उक्त आयोजन किया गया है. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सहनी, सचिव रामाशंकर राय, परतापुर के छोटू मिश्रा, परमानंद सिंह, विजय मिश्रा, नवीन कुमार राजन समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
